लाइव न्यूज़ :

बबीता फोगाट कोरोना को लेकर जमातियों पर विवादित ट्वीट कर हुईं ट्रोल, मिला बजरंग पूनिया का समर्थन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 17, 2020 12:29 IST

Babita Phogat: स्टार रेसलर बबीता फोगाट कोरोना वायरस को लेकर अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो गईं, फिर मिला बजरंग पूनिया का समर्थन

Open in App
ठळक मुद्देबबीता फोगाट जमातियों के खिलाफ विवादित ट्वीट को लेकर आईं सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने परबजरंग पूनिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, 'खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, और आप क्या कर रहे हो'

भारत में कोरोना वायरस ने आम जनजीवन को बहुत प्रभावित किया है। देश में इस वायरस संक्रमितों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। 

इस बीच स्टार रेसलर बबीता फोगाट कोरोना संकट को लेकर जमातियों पर एक किए अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया में लेकर ट्रोल हो गईं।

बबीता फोगाट ने किया विवादत ट्वीट, हुईं ट्रोल

बबीबा ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा, 'कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जाहिल जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है। #jahiljamati.'

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हजार को पार कर गई है। अपने इस ट्वीट को लेकर बबीता फोगाट सोशल मीडिया में ट्रोल हो गईं।

बबीता के कुछ ट्रोलर्स को एक और स्टार भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया ने जवाब दिया, 'मिल्खा सिंह, मैरी कॉम, पानसिंह तोमर, गीता और बबीता फोगाट, इन पर फिल्म इसलिए बनी क्योंकि वे इस योग्य थे। सरकार खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति को सुधार रही है। खिलाड़ी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, और आप क्या कर रहे हो।' 

बबीता ने इससे पहले भी निजामुद्दीन मरकज की घटना को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हाल के दिनों में तेजी से इजाफा हुआ है और इनकी संख्या 13 हजार को पार कर गई है, अब तक 400 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :बबीता फोगाटकोरोना वायरसतबलीगी जमातबजरंग पूनिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!