लाइव न्यूज़ :

झारखंड: बीजेपी कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने परोसा नाश्ता, वीडियो सामने आने के बाद विवाद

By विनीत कुमार | Updated: July 25, 2018 19:34 IST

खेलो भारत खेलो कार्यक्रम के तहत झारखंड से 40 खिलाड़ियों को चुना गया है। इन सभी को दिल्ली में ट्रेनिंग दी जाएगी।

Open in App

रांची, 25 जुलाई: भारत सरकार के कार्यक्रम 'खेलो भारत खेलो' की ओर से चुने गये झारखंड के खिलाड़ियों द्वारा एक कार्यक्रम में नाश्ता परोसवाने का वीडियो सामने आया है। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो सोमवार का है जिसमें राज्य के खिलाड़ी रांची में एक कार्यक्रम में नेताओं को नाश्ता बांटते नजर आ रहे हैं। यह सब कुछ रांची के बीजेपी कार्यालय में हुआ और ये कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किया गया था।

दरअसल, इन सभी खिलाड़ियों चयन खेलो भारत कार्यक्रम के तहत दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए हुआ था। दिल्ली ले जाने से पहले इन्हें बीजेपी कार्यालय में सम्मान देने के लिए बुलाया गया था। वायरल हुए वीडियो में खिलाड़ी अपने यूनिफॉर्म में नाश्ता बांटते नजर आ रहे हैं।

खेलो भारत खेलो कार्यक्रम के तहत झारखंड से 40 खिलाड़ियों को चुना गया है। इन सभी को दिल्ली में ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि, बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने खिलाड़ियों से नाशता बंटवाने की रिपोर्ट को खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों ने अपनी आंतरिक व्यवस्था बनायी थी और आपस में नाश्ते बांटे थे। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के बीच नाश्ते का वितरण किया था़।'

इस दौरान झारखंड सरकार में मंत्री सीपी सिंह ने कहा, परिवार के अंदर अगर कोई भाई या कोई और आपस में किसी को खाना पड़ोस रहा है तो अनुचित है क्या? आप क्या चाहते हैं घर में भी बैरा आकर खाना पड़ोस दे। 

हालांकि, ये पहला मामला नहीं है जब खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार हुआ है। इससे पहले इसी साल फरवरी में एजावल एफसी के अंडर-15 टीम के खिलाड़ियों की ट्रेन के फर्श पर बैठकर सफर करने की तस्वीरें वायरल हुई थीं।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!