लाइव न्यूज़ :

Commonwealth Games 2022: भारत को दिलाया 20वां स्वर्ण, लक्ष्य सेन ने त्जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 हराकर स्वर्ण पदक जीता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 8, 2022 16:59 IST

Commonwealth Games 2022: विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता लक्ष्य सेन और विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज लक्ष्य ने सेमीफाइनल में 21-10, 18-21, 21-16 से जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत के लिए 20वां गोल्ड है।पुरुष एकल के सेमीफाइनल में 21-10, 18-21, 21-16 से जीत दर्ज की थी।

Commonwealth Games 2022: भारत के लक्ष्य सेन ने सोमवार को फाइनल में मलेशिया के त्जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत के लिए 20वां गोल्ड है।

विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता लक्ष्य सेन और विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज लक्ष्य ने सिंगापुर के जिया के खिलाफ दूसरे गेम में लय गंवा दी। उन्होंने हालांकि वापसी करते हुए पुरुष एकल के सेमीफाइनल में 21-10, 18-21, 21-16 से जीत दर्ज की थी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने फाइनल में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का क्रमश: महिला और पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता। दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की 13वें नंबर की कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। सिंधु ने 2014 में कांस्य पदक जीता था जबकि मिशेल स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं थी।

युवा खिलाड़ियों के बीच हुए एकल फाइनल में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने पहला गेम गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मलेशिया के दुनिया के 42वें नंबर के खिलाड़ी त्जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 22 साल के योंग के खिलाफ 20 साल के लक्ष्य की यह लगातार तीसरी जीत है।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सलक्ष्य सेनBadminton Association of Indiaसिंगापुरपी वी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!