लाइव न्यूज़ :

‘कोडेड सिग्नल’ शत प्रतिशत खेल भावना के अंदर : मोर्गन

By भाषा | Updated: December 4, 2020 16:26 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, चार दिसंबर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने ड्रेसिंग रूम से मैदान तक दिये जाने वाले ‘रीयल-टाइम कोडेड सिग्नल’ के इस्तेमाल का बचाव करते हुए कहा कि ये खेल भावना के अंतर्गत ही हैं।

इंग्लैंड के टीम विश्लेषक नाथन लिमन ने दक्षिण अफ्रीका में टी20 श्रृंखला के दौरान मैदान में मौजूद मोर्गन से संपर्क के लिये दो क्लिपबोर्ड को अंक और अक्षर लिखकर इस्तेमाल किया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ड्रेसिंग रूम से सिग्नल के इस्तेमाल की आलोचना की लेकिन मोर्गन ने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार मोर्गन ने कहा, ‘‘यह शत प्रतिशत खेल भावना के अंदर है। इसमें कुछ भी अनुचित नहीं है। यह सूचना को बढ़ाना है जो कोचों की सलाह, डाटा और क्या चल रहा है, इनके खिलाफ देखने के लिये करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से इसे करना जारी रखेंगे और देखेंगे कि क्या इससे अंतर पैदा होता है, मैदान पर हमारे फैसले लेने या हमारे प्रदर्शन में, इससे सुधार होता है। ’’

मोर्गन ने साथ ही कहा कि ड्रेसिंग रूम से मदद लेना उनकी कप्तानी के लिये फायदेमंद है।

उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान अलग होते हैं। कुछ कप्तान खिताब, ताकत और प्रशंसा का सचमुच आनंद लेते हैं जबकि कुछ अन्य कप्तान होते हैं जो टीम की बेहतरी के लिये सीखना और आगे बढ़ना जारी रखना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!