लाइव न्यूज़ :

कोको गॉ और जेनिफर ब्राडी अमेरिका की ओलंपिक टेनिस टीम में

By भाषा | Updated: July 1, 2021 11:59 IST

Open in App

विंबलडन, एक जुलाई (एपी) सेरेना विलियम्स और सोफिया केनिन के हटने के बाद कोको गॉ और जेनिफर ब्राडी तोक्यो ओलंपिक खेलों में अमेरिका की टेनिस टीम की अगुवाई करेंगी।

तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है उनमें महिला वर्ग के एकल में 17 वर्षीय कोको गॉ, आस्ट्रेलियाई ओपन की उप विजेता ब्राडी, जेसिका पेगुला और एलिसन रिस्के जबकि पुरुष वर्ग के एकल में टॉमी पॉल, फ्रांसिस टिफोउ, टेनिस सैंडग्रेन और मार्कोस गिरोन शामिल हैं।

विलियम्स बहने सेरेना और वीनस इस बार ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी। इन दोनों के नाम पर इस खेल महाकुंभ में नौ पदक दर्ज है। आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन केनिन ने भी ओलंपिक में नहीं खेलने का फैसला किया है।

एटीपी रैंकिंग में अमेरिका के चोटी के चार पुरुष खिलाड़ियों रीली ओपेल्का, जॉन इसनर, टेलर फ्रिट्ज और सेबेस्टियन कोर्डा ने भी ओलंपिक में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। अमेरिकी खिलाड़ियों में छठे नंबर पर काबिज सैम क्वेरी ने भी इन खेलों का हिस्सा नहीं बनने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!