लाइव न्यूज़ :

कोच रीड को अगले साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय हॉकी बहाल होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: December 14, 2020 14:54 IST

Open in App

बेंगलुरू, 14 दिसंबर कोरोना महामारी के बीच भारतीय हॉकी टीम की ओलंपिक की तैयारियां बाधित हो गई लेकिन कोच ग्राहम रीड को अगले साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल की बहाली की उम्मीद है ।

रीड ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिये अब जितनी जल्दी खेलने का मौका मिले, उतना ही अच्छा होगा ।

उन्होंने हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक बयान में कहा ,‘‘ हॉकी इंडिया के सहयोग से हमने अगले साल की शुरूआत में मैचों की योजना बनाई है । इनसे हमें पता चलेगा कि ओलंपिक की तैयारियां कैसी है और कहां अधिक मेहनत की जरूरत है ।’

यहां साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) के दक्षिण केंद्र में राष्ट्रीय शिविर में बीस सप्ताह बिताने के बाद भारतीय पुरूष टीम के कोर संभावित खिलाड़ी अपने अपने घर लौट गए ।

रीड ने कहा ,‘‘ हमने खिलाड़ियों को उस स्तर पर बनाये रखने की पूरी कोशिश की है जो अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये चाहिये होता है । दम खम, भार, रफ्तार और मांसपेशियों से जुड़े फिटनेस टेस्ट से पता चला है कि हम सही दिशा में हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे अभ्यास सत्रों के आउटपुट के आंकड़े लगभग फरवरी के बराबर है जब टीम ने भुवनेश्वर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग खेला था ।’’

उन्होंने खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और समर्पण पर प्रसन्नता जताते हुए कहा ,‘‘ पिछले चार महीने काफी कठिन थे । हम अपनी प्रगति से खुश हैं और जिस तरह से बायो बबल में खिलाड़ियों ने यह समय बिताया है, वह भी तारीफ के काबिल है ।’’

कोच ने कहा ,‘‘ आम तौर पर खिलाड़ी चार से छह सप्ताह शिविर में रहते हैं और फिर एक सप्ताह के ब्रेक पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताते हैं । सप्ताह के अंत में सिनेमा या मॉल जाते हैं । लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं हुआ । यह मानसिक तौर पर काफी कठिन था लेकिन खिलाड़ियों ने जैसे इसका सामना किया, मैं बहुत खुश हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!