लाइव न्यूज़ :

चोपड़ा का स्वर्ण पदक भारत में एथलेटिक्स के दायरे को बढ़ाने का मौका: को

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सबेस्टियन को ने बुधवार को कहा कि भारत को तोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के एतिहासिक स्वर्ण पदक से मिले मौके का फायदा उठाना चाहिए तथा और अधिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन करके देश में एथलेटिक्स के दायरे को बढ़ाना चाहिए।

एथलेटिक्स में भारत के पहले स्वर्ण पदक को ‘बेहद महत्वपूर्ण लम्हा’ करार देते हुए को ने सलाह दी कि इसका इस्तेमाल देश में खेल के विस्तार के लिए किया जाए।

को ने एशियाई की चुनिंदा मीडिया के साथ आनलाइन बातचीत के दौरान कहा, ‘‘चोपड़ा (भारतीय एथलेटिक्स में) काफी अहम हैं। खिलाड़ी का एकमात्र प्रदर्शन उतनी शक्तिशाली नहीं होगा अगर आपके पास मजबूत महासंघ नहीं है तो। और आपके पास ऐसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मौका है कि इस प्रदर्शन का इस्तेमाल एथलेटिक्स के दायरे को बढ़ाने के लिए किया जाए।’’

को ने कहा, ‘‘अधिक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन के संदर्भ में कहूं तो भारत ऐसा करने के लिए आगे आना चाहता है। मुझे भारत सरकार की मौजूदा सोच के बारे में नहीं पता लेकिन मुझे सचमुच में लगता है कि एक दिन भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा।’’

ओलंपिक की 1500 मीटर स्पर्धा में दो बार (1980 और 1984) के स्वर्ण पदक विजेता को ने साथ ही कहा कि चोपड़ा के स्वर्ण पदक असर भारत से आगे भी होगा और इसका प्रभाव दुनिया के कई देशों में दिखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने जिस तरह सबसे बड़े वैश्विक मंच पर यह कारनामा किया, इसका भारत और एशिया में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में असर होगा।’’

को ने कहा, ‘‘मुझे अच्छी तरह पता है कि दुनिया भर में शहरी जनसंख्या के बीच भारतीय समुदाय की मौजूदगी है। इसलिए इसका विस्तृत असर होगा और अमेरिक, ब्रिटेन और यूरोप तथा अफ्रीका के बड़े हिस्सों में समुदायों को जोड़ने में मदद मिलेगी जो हमारे खेल का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’

भाला फेंक के खिलाड़ी चोपड़ा सात अगस्त को तोक्यो में 87.85 मीटर के प्रयास के साथ एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने दूसरे भारतीय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!