लाइव न्यूज़ :

चिराग-सात्विक की जोड़ी चिकित्सीय आधार पर सुदीरमन कप से हटी

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी की पुरूष युगल जोड़ी चिकित्सीय आधार पर सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप से हट गयी।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने फिनलैंड में 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतिष्ठिति प्रतियोगिता के लिये 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी जिसमें दुनिया की 10वें नंबर की यह जोड़ी भी शामिल थी।

बीएआई सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘चिराग और सात्विक ने चिकित्सीय आधार पर हटने का फैसला किया है क्योंकि चिराग का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भी निश्चित नहीं है कि वे थॉमस कप में हिस्सा लेंगे या नहीं, जो सुदीरमन कप के बाद ही होने वाला है। यह चिराग के बीमारी से ठीक होने पर निर्भर करेगा। ’’

चिराग की बीमारी के बारे में पता नहीं चल सका है क्योंकि न तो चिराग और न ही सात्विक ने फोन का जवाब दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!