लाइव न्यूज़ :

चीन ने अमेरिका को शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार नहीं करने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:36 IST

Open in App

बीजिंग, आठ अप्रैल (एपी) चीन की सरकार ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वे अगले साल बीजिंग में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक का बहिष्कार नहीं करे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने कहा था कि वे मानवाधिकार उल्लंघन की शिकायतों के प्रति संयुक्त रुख अपनाने के लिए सहयोगी देशों से बात कर रहे हैं जिसके बाद चीन ने यह चेतावनी दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शिनझियांग प्रांत में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ओलंपिक के संभावित बहिष्कार का चीन कड़ा जवाब देगा।

प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, ‘‘खेलों के राजनीतिकरण से ओलंपिक चार्टर की भावना और सभी देशों के खिलाड़ियों के हितों को नुकसान पहुंचेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी ओलंपिक समिति सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसे स्वीकार नहीं करेगा।’’

विभिन्न मानवाधिकार समूह फरवरी 2022 में होने वाले इन खेलों के चीन में आयोजन का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बहिष्कार या अन्य कदम उठाने की अपील की है जिससे कि उइगर, तिब्बत और हांगकांग के लोगों के चीन पर उत्पीड़न के आरोपों की ओर ध्यान खींचा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!