लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ओलंपिक का बहिष्कार करने पर चीन की जवाबी कार्रवाई की धमकी

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:16 IST

Open in App

बीजिंग, छह दिसंबर (एपी) चीन ने सोमवार को धमकी दी कि अगर अमेरिका बीजिंग में फरवरी में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का राजनयिक बहिष्कार करता हे तो वह भी ठोस जवाबी कार्रवाई करेगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो यह राजनीतिक तौर पर भड़काने वाली कार्रवाई होगी । उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि चीन किस तरह से जवाबी कार्रवाई करेगा ।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वह इस तरह के बहिष्कार पर विचार कर रहे हैं जिसके तहत अमेरिकी खिलाड़ी खेलों में भाग लेंगे । इस बारे में घोषणा इस सप्ताह की जायेगी ।

इस कदम के समर्थकों का कहना है कि चीन के खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड को देखते हुए यह सही फैसला है ।उनका कहना है कि चीन इन खेलों का प्रयोग मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, राजनीतिक विरोधियों और मूल अल्पसंख्यकों के साथ खराब बर्ताव को ढकने के लिये कर रहा है ।

झाओ ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा ,‘‘ बिन बुलाये अमेरिकी राजनेता बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के तथाकथित राजनीतिक बहिष्कार की बात कर रहे हैं । यदि अमेरिका ऐसा करता है तो हम भी ठोस जवाबी कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!