लाइव न्यूज़ :

‘बचपन के हीरो’ माराडोना ने मुझे फुटबॉल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया: भूटिया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:43 IST

Open in App

कोलकाता, 26 नवंबर पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भूटिया ने गुरुवार को कहा कि अर्जेन्टीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना करियर के विकल्प के रूप में इस ‘खूबसूरत खेल’ से जुड़ने के पीछे उनकी प्रेरणा थे।

माराडोना का बुधवार रात दिल का दौरा पड़ने से 60 साल की उम्र में निधन हो गया। इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देते हुए भूटिया ने कहा कि वह हमेशा से उनकी तरह ही फुटबॉल खेलना चाहते थे।

भूटिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने जब से फुटबॉल देखना शुरू किया तब से वह मेरे लिए सबसे प्रेरणादायी खिलाड़ियों में से एक थे। मैं उन्हें खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ और उनके जैसा बनना चाहता था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ उनके कारण ही मैं गीले और कीचड़ भरे मैदान में खेलने के लिए सुबह जल्दी उठ जाता था। मैं माराडोना से प्रेरित था क्योंकि मैं उनकी तरह खेलना चाहता था। निश्चित तौर पर मेरे करियर में उनका बड़ा असर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!