लाइव न्यूज़ :

छत्रसाल स्टेडियम में हत्या मामले में सुशील कुमार की मुश्किल बढ़ी, लुकाआउट नोटिस के बाद अब गैर-जमानती वारंट जारी

By भाषा | Updated: May 16, 2021 07:56 IST

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से जुड़ा ये पूरा मामला है। इसमें एक पहलवान सागर राणा की मौत हो गई थी। पिछले मंगलवार को छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी। बाद में सागर की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देछत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में पहलवान सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारीसुशील कुमार के खिलाफ पिछले हफ्ते रविवार को लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया थायह झगड़ा दिल्ली के माडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था, FIR में सुशील कुमार का भी नाम

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। इस विवाद में एक पहलवान की मौत हो गई थी।

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' हमने अदालत से पहलवान सुशील कुमार और अन्य छह लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है और इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।''

पिछले रविवार की शाम एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों के बयान पहले ही दर्ज कर लिए हैं। यह झगड़ा दिल्ली के माडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था।

इससे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुशील कुमार का नाम भी प्राथमिकी में दर्ज है और वह फरार है, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि सुशील को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे जा रहे हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि झगड़े के समय सुशील वहां मौजूद था।

दरअसल, पिछले मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए विवाद में 23 साल के सागर और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी, जिसमें उसकी (सागर की) मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक इस विवाद में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रिंस दलाल (24) को पहले ही पकड़ चुकी है।

टॅग्स :सुशील कुमारदिल्ली पुलिसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!