लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन एफसी ने रंजन सिंह से अनुबंध किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:30 IST

Open in App

चेन्नई, दो जुलाई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दो बार के चैंपियन चेन्नइयिन एफसी ने शुक्रवार को डिफेंडर सलाम रंजन सिंह के साथ अनुबंध करने की घोषणा की।

मणिपुर का यह 25 वर्षीय डिफेंडर इससे पहले एटीके मोहन बागान की टीम में था।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार रंजन सिंह ने कहा, ‘‘चेन्नइयिन एफसी से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा काम क्लब को अपने लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करना है। उम्मीद है कि अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से मैं टीम में जगह पक्की करूंगा और क्लब की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहूंगा। ’’

यह खिलाड़ी आई लीग और फेडरेशन कप में बेंगलुरू एफसी की तरफ से भी खेल चुका है। वह आईएसएल में नार्थईस्ट यूनाईटेड से भी जुड़े रहे जबकि इसके बाद दो साल तक ईस्ट बंगाल की तरफ से खेले। वह 2019-20 में खिताब जीतने वाली एटीके टीम के सदस्य थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!