लाइव न्यूज़ :

कोविड पीड़ित परिवारों की मदद करेगी चेन्नईयिन एफसी फाउंडेशन

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:03 IST

Open in App

चेन्नई, 27 मई चेन्नईयिन एफसी (सीएफसी) फाउंडेशन कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आया है और इस घातक बीमारी से प्रभावित शहर के कमजोर तबके के लोगों को बीच सूखे राशन का वितरण कर रहा है।

यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीएफसी फाउंडेशन ने इंडियन सुपर लीग क्लब के आधिकारिक एसोसिएट प्रायोजक एको इंश्योरेंस के साथ हाथ मिलाया है और ये सूखा राशन वितरित करने की अक्षय पात्र फाउंडेशन की पहल में मदद कर रहे हैं।

इस साझेदारी के तहत चेन्नईयिन एफसी फाउंडेशन और एको इंश्योरेंस ने 10 लाख रुपये जुटाए हैं जो अक्षय पात्र फाउंडेशन के जरिए चेन्नई के कमजोर तबके के कोविड से प्रभावित हजार से अधिक परिवारों को सूखा राशन वितरित करने के लिए उपयोग में लाए जाएंगे।

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा तैयार सूखे राशन की किट में चावल, दाल, गेहूं, मसाले, तेल, चीनी, नमक के अलावा अन्य सामान है जो मुश्किल के समय में इन परिवारों के काम आएगा।

चेन्नईयिन एफसी फाउंडेशन और एको इंश्योरेंस ने प्रशंसकों, समर्थकों और लोगों से अपील की है कि वे इस भलाई के काम के लिए दिल खोलकर दान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!