लाइव न्यूज़ :

चेन्नईयिन एफसी की निगाहें केरल ब्लास्टर्स को हराकर दूसरी जीत दर्ज करने पर

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:25 IST

Open in App

बेम्बोलिम (गोवा), 28 नवंबर दो बार की चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी रविवार को यहां होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।

कोच कसाबा लाज्लो की टीम ने अनिरूद्ध थापा और इस्मा के गोल की बदौलत जमशेदपुर एफसी को हराकर अपने अभियान की शुरूआत जीत से की थी।

चेन्नई की टीम इस लय को जारी रखना चाहेगी जबकि केरल ब्लास्टर्स की उम्मीद अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी।

पहले मैच में थापा चेन्नईयिन के स्टार थे और कोच फिर से उनसे उम्मीद लगायेंगे कि वे फिर से उन्हें शुरूआती बढ़त दिलायें। पहले मैच में चेन्नई की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया था और यह देखना होगा कि वे इस रणनीति पर जारी रखना चाहेंगे या नहीं।

कोच लाज्लो हालांकि इस बात से वाकिफ हैं कि ब्लास्टर्स की टीम अपना खाता खोलने के लिये बेताब होगी जिसे नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के खिलाफ शुरूआती बढ़त हासिल करने के बावजूद हार मिली थी।

केरल ब्लास्टर्स के मुख्य कोच किबू विकुना नार्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ नतीजे से निराश थे और अब वह टीम से पहली जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाये होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!