लाइव न्यूज़ :

चेन्नई की पिच धीमी है लेकिन खेलना असंभव नहीं: जयवर्धने

By भाषा | Updated: April 19, 2021 15:54 IST

Open in App

चेन्नई, 19 अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में यहां के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का दबदबा रहा लेकिन मुंबई इंडियन्स के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यहां की पिच पर खेलना असंभव नहीं है लेकिन यह धीमी है।

अब तक यहां खेले गये छह मैचों सिर्फ तीन बार टीमों ने 150 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया जबकि पांच मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की।

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मुकाबला हालांकि अधिक स्कोर वाला रहा था जिसमें विराट कोहली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 204 रन बनाने के बाद 38 रन से जीत दर्ज की थी।

जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ यह बल्लेबाजी के लिए असंभव विकेट नहीं है। यह अच्छी और प्रतिस्पर्धी पिच है। किसी भी टीम या बल्लेबाज के लिए परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना अहम होता है। इस मामले में हम अपनी योजना पर खरे उतरे है, यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।’’

श्रीलंका के 43 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में चोटिल के कारण हार्दिक पंड्या ने अभी तक गेंदबाजी नहीं की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस सत्र में उनकी गेंदबाजी देखने का इंतजार कर रहे है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय में शायद उन्हें मामलू चोट लगी थी, वह चोट से उबर रहे है। हम उन्हें लेकर अभी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। उम्मीद है अगले कुछ सप्ताह में वह गेंदबाजी करते हुए दिखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!