लाइव न्यूज़ :

काई हावर्ट्ज के गोल की बदौलत चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को हराकर जीता चैंपियन्स लीग का खिताब

By भाषा | Updated: May 30, 2021 11:31 IST

चैन्पियंस लीग टूर्नामेंट का खिताब चेल्सी ने जीत लिया है। चेल्सी ने 9 साल बाद ये खिताब जीता है।

Open in App
ठळक मुद्देमैनचेस्टर सिटी को 1—0 से हराकर चेल्सी ने जीता चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबजर्मनी के फारवर्ड काई हावर्ट्ज ने 42वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ

पोर्टो (पुर्तगाल): काई हावर्ट्ज के गोल की मदद से चेल्सी ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर सिटी को 1—0 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

चेल्सी ने चैंपियन्स लीग में अपना पहला खिताब नौ साल पहले जीता था। उसके बाद अब जाकर उसे सफलता मिली है। उसने नये कोच थामस टचेल के सत्र के बीच टीम से जुड़ने के 123 दिन बाद यह सफलता हासि​ल की है।

विश्व की सबसे प्रमुख क्लब प्रतियोगिता में सिटी और उसके कोच पेप गार्डियोला को आखिर में निराशा हाथ लगी। गार्डियोला दुनिया के नामी गिरामी कोच हैं लेकिन उनका रणनीति पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने से टीम को फिर से नुकसान हुआ।

जर्मनी के फारवर्ड हावर्ट्ज ने 42वें मिनट में गोल किया जो इंग्लैंड की दो टीमों के बीच खेले गये चैंपियन्स लीग के तीसरे फाइनल में चेल्सी जीत दर्ज करने में सफल रहा।

हावर्ट्ज के लिये भी यह गोल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग 10 करोड़ डालर का करार करने के बाद वह सत्र के बीच में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये थे। उन्होंने इस बीमारी से उबरने के बाद सत्र के आखिर में चेल्सी की तरफ से अहम भूमिका निभायी।

हावर्ट्ज ने बाद में कहा, ''मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या कहना है। मैं लंबे समय से इस अवसर की तलाश में था।''

इस मैच को दुनिया के दो प्रमुख कोच टचेल और गार्डियोला के बीच रणनीति​क द्वंद्व के रूप में भी देखा जा रहा था। टचेल आखिर में इसमें विजेता रहे।

गार्डियोला ने सिटी को फाइनल में पहुंचाने वाली टीम में बदलाव किया जो उन्हें भारी पड़ा। इस हार से सिटी खिताबी हैट्रिक भी नहीं बना पाया। उसने इस सत्र में प्रीमियर लीग और इंग्लिश लीग कप का खिताब भी जीता था।

टॅग्स :फुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!