लाइव न्यूज़ :

Champions League Football Tournament: मेस्सी और एमबाप्पे का खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ा, बायर्न म्यूनिख ने पीएसजी को बाहर किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2023 14:54 IST

Champions League Football Tournament: म्यूनिख ने पीएसजी को 2-0 से हराकर कुल 3-0 के स्कोर के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देपीएसजी के साथ यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया।किंगस्ले कोमैन ने प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में म्यूनिख की ओर से गोल दागा था।पीएसजी के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी एरिक मैक्सिम चोपो मोटिंग और सर्गी गनाबरी ने गोल किए।

Champions League Football Tournament: बायर्न म्यूनिख ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर किया जिससे लियोनल मेस्सी और काइलियान एमबाप्पे का पीएसजी के साथ यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया।

म्यूनिख ने पीएसजी को 2-0 से हराकर कुल 3-0 के स्कोर के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पीएसजी के पूर्व खिलाड़ी किंगस्ले कोमैन ने प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले में म्यूनिख की ओर से गोल दागा था। दूसरे चरण में पीएसजी के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी एरिक मैक्सिम चोपो मोटिंग और सर्गी गनाबरी ने गोल किए।

टोटेनहैम से गोल रहित ड्रॉ खेलकर एसी मिलान चैंपियन्स लीग क्वार्टर फाइनल में

सात बार के चैंपियन एसी मिलान ने बुधवार को यहां टोटेनहैम से गोल रहित ड्रॉ खेलकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एसी मिलान ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे टोटेनहैम से गोल रहित ड्रॉ खेलकर दो चरण के प्री क्वार्टर फाइनल में कुल 1-0 के स्कोर के साथ जीत दर्ज की। इटली की चैंपियन टीम एसी मिलान की नजरें अब 2007 के बाद पहली बार चैंपियन्स लीग का खिताब जीतने पर टिकी हैं जबकि टोटेनहैम का ट्रॉफी का 15 साल का इंतजार और लंबा खिंचेगा।

टॅग्स :Bayernलियोनेल मेसीLionel MessiKylian Mbappe
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!