लाइव न्यूज़ :

चैम्पियंस लीग : सेन के दो गोल से बायर्न ने बेनफिका को हराया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 10:36 IST

Open in App

लिस्बन, 21 अक्टूबर (एपी) बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में जीत का सिलसिला कायम रखते हुए बेनफिका को 4 .0 से हराया लेकिन कोच जूलियन नाजेल्समान यह जीत देखने के लिये मौजूद नहीं थे ।

बायर्न ने दो गोल अमान्य होने के बाद 70वें मिनट में खाता खोला । सेन के पहले गोल के बाद बेनफिका का डिफेंस चरममरा गया ।

इस जीत के बाद बायर्न ग्रुप ई में बेनफिका से पांच अंक आगे है । उसने 12 गोल किये हैं और एक भी गंवाया नहीं है ।तीसरे स्थान पर बार्सीलोना है जो बेनफिका से एक ही अंक पीछे है ।

मैच से एक घंटा पहले ही कोच जूलियन ‘ फ्लू समान संक्रमण’ के कारण होटल में ही रह गए । उन्होंने सहायक कोचों को वहीं से निर्देश भेजे ।

बायर्न का स्कोर 80वें मिनट में बेनफिका के आत्मघाती गोल से 2 . 0 हो गया । इसके दो मिनट बाद सेन के पास पर राबर्टो लेवांडोवस्की ने गोल दागा । सेन ने 85वें मिनट में दूसरा गोल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!