लाइव न्यूज़ :

चैम्पियंस लीग : डायनामो कीव को हराकर बार्सीलोना ने अपनी उम्मीदें कायम रखी

By भाषा | Updated: October 21, 2021 10:26 IST

Open in App

बार्सीलोना, 21 अक्टूबर (एपी) गेरार्ड पीक के पहले हाफ में किये गए गोल की मदद से बार्सीलोना ने डायनामो कीव को 1 . 0 से हराकर न सिर्फ पराजय का सिलसिला तोड़ा बल्कि चैम्पियंस लीग फुटबॉल में नॉकआउट चरण में प्रवेश की उम्मीदें भी कायम रखी।

पीक का चैम्पियंस लीग में यह 16वां गोल था । एक डिफेंडर के तौर पर चैम्पियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल के रीयाल मैड्रिड के राबर्टो कार्लोस के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी कर ली ।

बार्सीलोना को इससे पहले बायर्न म्युनिख और बेनफिका ने तीन तीन गोल से हराया था और टीम 2000 . 01 के बाद पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने की कगार पर थी ।

इस जीत से टीम ग्रुप ई में तीसरे स्थान पर है जबकि डायनामो उससे दो अंक पीछे है । बेनफिका उससे एक अंक आगे है जिसे बायर्न ने 4 . 0 से हराया । बायर्न के तीन मैचों में नौ अंक हैं ।

बार्सीलोना को चैम्पियंस लीग में लगातार पांच मैचों में जीत के लिये इंतजार करना पड़ा जो 1997 के बाद सबसे लंबा दौर है ।

डायनामो ने पहले मैच में बेनफिका से ड्रॉ खेला था लेकिन फिर बायर्न ने उसे पांच गोल से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!