कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2023 तक टले

By भाषा | Published: May 1, 2020 05:50 PM2020-05-01T17:50:01+5:302020-05-01T17:50:01+5:30

Commonwealth Youth Games: कोरोना की वजह से टोक्यो ओलंपिक खेलों के टलने से उसके साथ तारीखों के टकराव से बचने के लिए कॉमनवेल्थ यूथ हेम्स 2023 तक टले

CGF postpones 2021 Commonwealth Youth Games to 2023 due to covid-19 outbreak | कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2023 तक टले

कोरोना वायरस महामारी के कारण 2021 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2023 तक टले

Highlightsटोक्यो ओलंपिक की तारीखों से टकराव को देखते हुए राष्ट्रमंडल युवा खेलों को 2023 तक टाला गयाटोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना था, पर ये कोरोना की वजह से टला

नई दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कोविड-19 महामारी की वजह से एक साल के लिए टले टोक्यो ओलंपिक की तारीखों से टकराव के बाद 2021 में प्रस्तावित राष्ट्रमंडल युवा खेलों को 2023 तक स्थगित कर दिया। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होना था लेकिन पिछले महीने इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

सीजीएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेल महासंघ कार्यकारी बोर्ड ने 2021 राष्ट्रमंडल युवा खेलों किसी अन्य तिथि पर कराने के विकल्पों पर विचार करने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इस महामारी के कारण वैश्विक खेल कैलेंडर प्रभावित हुआ है जिसका मतलब यह है कि टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजन 2021 में उस समय होगा जो तारीख युवा खेलों के लिए निर्धारित था।’’

बयान में कहा गया, ‘‘सकारात्मक चर्चा के बाद सीजीएफ भविष्य में इसके आयोजन के लिए सर्वोत्तम विकल्पों और समय-सीमा पर विचार करने के लिए तैयार हो गया है। संभवत: इसका आयोजन 2023 में होगा।’’

राष्ट्रमंडल युवा खेलों के सातवें सत्र का आयोजन एक से सात अगस्त तक त्रिनिदाद और टोबैगो में होना था। सीजीएफ ने कहा कि कैरेबियाई राष्ट्र खेलों की मेजबानी के लिए प्राथमिकता बना रहेगा। 

Web Title: CGF postpones 2021 Commonwealth Youth Games to 2023 due to covid-19 outbreak

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे