लाइव न्यूज़ :

सेल्टा विगो ने बार्सीलोना को ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: November 7, 2021 12:49 IST

Open in App

बार्सीलोना, सात नवंबर (एपी) बार्सीलोना को मध्यांतर तक तीन गोल की बढ़त बनाने के बावजूद शनिवार को यहां ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में सेल्टा विगो ने 3-3 से ड्रॉ पर रोका दिया।

बार्सीलोना के इस प्रदर्शन से भावी कोच जावी हर्नांडेज काफी निराश होंगे।

कार्यवाहक कोच सेर्गी बारजुआन के मार्गदर्शन में खेल रही बार्सीलोना ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन की बदौलत 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। टीम की ओर से अंसु फाती (पांचवें मिनट), सर्जियो बासक्वेट्स (18वें मिनट) और मेम्फिस डेपाय (34वें मिनट) ने गोल दागे।

लेकिन फाती और निको गोंजालेज को चोट और इयागो एस्पास की अगुआई में सेल्टा विगो की शानदार वापसी से बार्सीलोना की टीम जीत से महरूम रह गई। एस्पास (52वें मिनट और 90 प्लस छह मिनट) ने दो जबकि नोलितो (74वें मिनट) ने एक गोल दागकर सेल्टा विगो को अंक दिलाए।

रीयाल मैड्रिड ने रेयो वालेकानो को 2-1 से हराकर शीर्ष अपनी दो अंक की बढ़त हासिल कर ली। मैड्रिड के 27 अंक हैं और उसने दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल सासीदाद पर दो जबकि नौवें स्थान पर चल रहे बार्सीलोना पर 10 अंक की बढ़त बना रखी है।

एक अन्य मुकाबले में जोसेलु मातो के दो गोल की बदौलत अलावेस ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए अंतिम स्थान पर चल रहे लेवांते को 2-1 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!