लाइव न्यूज़ :

मैच नहीं मिलने के बारे में नहीं सोच सकता, मेरा काम जीत के लिये कोशिश करना है: ठाकुर

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:06 IST

Open in App

कैनबरा, दो दिसंबर शारदुल ठाकुर पिछले कुछ वर्षों से भारतीय टीम में अंदर बाहर होते रहे हैं लेकिन जब भी विराट कोहली उन्हें गेंद सौंपते हैं तो उनका अच्छा करने का दृढ़संकल्प कम नहीं हुआ है।

पहले दो वनडे में ठाकुर नहीं खेले थे लेकिन अंतिम मैच में उन्होंने तीन विकेट चटकाकर प्रभावित किया जिसमें फार्म में चल रहे स्टीव स्मिथ का विकेट भी शामिल था।

यह पूछने पर कि क्या वह ज्यादा मौके नहीं मिलने से हताश होते हैं तो महाराष्ट्र के 29 साल के खिलाड़ी ने नकारात्मक जवाब देते हुए कहा, ‘‘चयन मेरे हाथ में नहीं है। यह महत्वपूर्ण है कि मैं भारत के लिये जब भी खेलूं तो मैचों में जीत दिलाने की कोशिश करूं। मेरे दिमाग में यही होता है। ’’

वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद ठाकुर ने सफेद गेंद से 27 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

तीन साल से ज्यादा समय में केवल 12 वनडे में खेलने वाले ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं जीतने के लिये खेलता हूं। मुझे नहीं लगता कि मुझे सिर्फ एक ही मैच मिल रहा है या फिर मैं किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह खेल रहा हूं। एक बार जब आप मैदान में होते हो तो सभी खिलाड़ी सिर्फ मैच जीतने पर ध्यान लगाते हैं। ’’

भारतीय टीम अब टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी लेकिन ठाकुर टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम काफी लंबे समय पहले ही चुन ली गयी थी। मैं टी20 टीम का हिस्सा नहीं था इसलिये मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!