लाइव न्यूज़ :

सेल्टा को हराकर कैडिज ने दर्ज की पहली जीत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 10:38 IST

Open in App

मैड्रिड, 18 सितंबर (एपी) कैडिज ने सेल्टा विगो को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में हार का क्रम तोड़कर वर्तमान सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की।

एंथनी लोजानो (38वें मिनट) और लुई अल्फोंसो एस्पिनो (43वें मिनट) ने पहले हाफ के आखिर में पांच मिनट के अंदर गोल करके कैडिज को जीत दिलायी। एस्पिनो के गोल से ठीक पहले साल्वी सांचेज कैडिज की तरफ से पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये थे।

सैंटी मिना ने 64वें मिनट में गोल करके सेल्टा की उम्मीद जगायी लेकिन टीम बराबरी का गोल करने में नाकाम रही।

कैडिज ने अपने पहले दो मैच ड्रा खेले लेकिन इसके बाद उसे दो मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। सेल्टा की यह लगातार तीसरी और पांच मैचों में कुल चौथी हार है। उसे पिछले मैच में रीयाल मैड्रिड ने 5-2 से करारी शिकस्त दी थी।

रीयाल मैड्रिड, वेलेंसिया और मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड के चार मैचों में 10 अंक हैं और वे शीर्ष पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!