लाइव न्यूज़ :

बाइ ने खिलाड़ियों, कोचों, तकनीकी स्टाफ को अनधिकृत टूर्नामेंटों में भाग नहीं लेने की हिदायत दी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर भारतीय बैडमिंटन संघ (बाइ) ने सोमवार को अपने खिलाड़ियों, कोचों और तकनीकी स्टाफ को फिर चेतावनी देते हुए अनधिकृत टूर्नामेंटों से दूर रहने को कहा है । ऐसा पता चला है कि गोवा स्थित एक संगठन अगले महीने ऐसा कोई टूर्नामेंट करा रहा है ।

बाइ की विज्ञप्ति के अनुसार गोवा स्थित भारतीय युवा और खेल विकास संघ अगले महीने मडगांव में तीसरे राष्ट्रीय फेडरेशन कप का आयोजन कर रहा है । आयोजकों का दावा है कि यह आगामी अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिये चयन ट्रायल होगा ।

बाइ महासचिव अजय सिंघानिया ने विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ बाइ या गोवा बैडमिंटन संघ को ऐसे किसी टूर्नामेंट या संगठन की जानकारी नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह हैरानी की बात है कि आयोजकों ने दावा किया है कि वे अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिये खिलाड़ियों का चयन करेंगे जो पूरी तरह से गलत और गुमराह करने वाली घोषणा है क्योंकि विदेश में टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिये टीम का चयन सिर्फ राष्ट्रीय महासंघ ही कर सकता है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह दुखद है कि कुछ लोग निहित स्वार्थवश और व्यावसायिक फायदे के लिये ऐसा कर रहे हैं । ये प्रतिस्पर्धायें वैध नहीं है ।’’

महासंघ ने कहा कि ऐसी किसी अनधिकृत लीग या टूर्नामेंट में भाग लेने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों, कोचों और तकनीकी स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।

सिंघानिया ने कहा ,‘‘ बाइ और उसकी मान्य ईकाइयों की इस अनधिकृत संगठन या एजेंसी की गतिविधि में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हम अपने पंजीकृत खिलाड़ियों को लेकर चिंतित हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम अपने पंजीकृत खिलाड़यों को कड़ी सलाह देते हैं कि इस तरह के अनधिकृत लीग में भाग नहीं लें वरना बाइ से मिला पहचान पत्र रद्द हो जायेगा और भविष्य में बाइ या उसकी मान्य ईकाइयों के किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!