लाइव न्यूज़ :

बटलर और रॉय अच्छी फार्म में हैं: इयोन मोर्गन

By भाषा | Updated: October 30, 2021 23:00 IST

Open in App

दुबई, 30 अक्टूबर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने शनिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक मैच में आस्ट्रेलिया पर आठ विकेट की जीत दर्ज करने के बाद अपने गेंदबाजों तथा सलामी बल्लेबाजों जेसन रॉय और जोस बटलर की शानदार फार्म की तारीफ की।

इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में आस्ट्रेलिया पर 8.2 ओवर रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की। यह उसकी टी20 अंतरराष्ट्रीय में आस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद के मामले और विकेट के मामले में भी सबसे बड़ी जीत है।

मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमारे लिये घरेलू परिस्थितियों के बाहर के हालात में तालमेल बिठाने की चुनौती थी, हमने पहले दो मैचों में यह अच्छी तरह किया। इसके बाद मजबूत आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ बड़ी परीक्षा थी और हमारे गेंदबाजों ने योजना पर अमल कर हमें जीत तक पहुंचाया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट के हिसाब से आपके पास एक या दो खिलाड़ी अच्छी बल्लेबाजी के लिये चाहिए होते हैं और सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जोस बटलर ऐसा कर रहे हैं और शानदार फार्म में हैं। ’’

बटलर ने 32 गेंद में पांच चौके और इतने ही छक्के से नाबाद 71 रन बनाकर इंग्लैंड को आसान जीत दिलायी।

हालांकि मैन आफ द मैच क्रिस जोर्डन को चुना गया जिन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट झटके।

जोर्डन ने कहा, ‘‘क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने अच्छी गेंदबाजी कर शुरूआत करायी। हमारे बल्लेबाजों ने जिस तरह की पारी खेली, अविश्वसनीय थी। मैंने अपनी यार्कर और अपनी लाइन एवं लेंथ पर अडिग रहा। अपने खेल में सुधार करूंगा। ’’

आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ‘‘इस जीत के लिये इंग्लैंड को बधाई। बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी की। हम कोशिश करेंगे कि अगले मैच में वापसी करें और मैच में जो गलतिया हुई, उन्हें सुधारें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!