लाइव न्यूज़ :

बुमराह शादी के ब्रेक के बाद आईपीएल के लिये ट्रेनिंग में जुटे

By भाषा | Updated: March 30, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण की तैयारियों के लिये ट्रेनिंग में जुट गये हैं।

बुमराह इस समय सात दिन के अनिवार्य पृथकवास में हैं। उन्हें अपनी टीम के होटल में वजन उठाते हुए देखा गया और ये फोटो उन्होंने खुद ट्विटर पर अपलोड की हैं।

उन्होंने साथ ही लिखा, ‘‘पृथकवास में हूं और यह वजन उठाने की ट्रेनिंग कर रहा हूं। ’’

सत्ताईस साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के अलावा सफेद गेंद की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे क्योंकि उन्होंने अपनी शादी (15 मार्च) के लिये छुट्टी ली थी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारत के सीमित ओवर के उप कप्तान रोहित शर्मा, आल राउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई कृणाल पंड्या और सूर्यकुमार यादव सोमवार को टीम होटल में इकट्ठे हुए। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!