लाइव न्यूज़ :

ब्राजीली खिलाड़ियों को नेमार से विश्व कप के बाद भी खेलते रहने का आग्रह

By भाषा | Updated: October 13, 2021 11:11 IST

Open in App

साओ पाउलो, 13 अक्टूबर (एपी) ब्राजील की फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने अपने साथी नेमार से अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप के बाद भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बने रहने का आग्रह किया है।

नेमार ने इस सप्ताह के शुरू में दिये एक साक्षात्कार में कहा था कि विश्व कप 2022 उनका ब्राजील की तरफ से आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है क्योंकि वह नहीं जानते कि इसके बाद भी वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में खेलने के लिये मानसिक रूप से तैयार हो पाएंगे या नहीं।

उनके साथियों ने कहा कि ब्राजील का सबसे बड़ा स्टार होने के कारण वह नेमार पर पड़ने वाले दबाव को समझते हैं। नेमार क्लब स्तर पर अभी पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से खेलते हैं।

मिडफील्डर फ्रेड ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वह वर्षों तक हमारे साथ बने रहे। लेकिन किसी और की मनस्थिति के बारे में बात करना मुश्किल है। कभी-कभी खिलाड़ियों को भारी दबाव का सामना करना पड़ता है। न केवल नेमार, बल्कि (लियोनेल) मेस्सी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। हम उसे टीम में चाहते हैं, वह ब्राजील के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है।’’

नेमार के करीबी मित्र डिफेंडर थियगो सिल्वा ने कहा कि इस स्टार फुटबॉलर पर अन्य खिलाड़ियों की तुलना में दबाव अनुचित है। नेमार रविवार को कोलंबिया के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलने के बाद चुपचाप मैदान से बाहर चले गये थे।

सिल्वा ने गुरुवार को उरुग्वे के खिलाफ ब्राजील के विश्व कप क्वालीफाईंग मैच से पहले कहा, ‘‘उसने मैदान पर जो कुछ किया हम उसे भूल जाते हैं और जो महत्वपूर्ण नहीं है उस पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वह खुद पर बहुत दबाव बनाता है। उम्मीद है कि वह खेल का आनंद उठाना जारी रखेगा।’’

चोट के कारण नहीं खेल पाने वाले स्ट्राइकर रिचार्लीसन ने मनौस में प्रशंसकों द्वारा उठाये गये एक बैनर की तस्वीर ट्वीट की जिस पर लिखा था, ‘‘नेमार यदि तुम स्वर्ग में भी खेलोगे तो मैं तुम्हें देखने के लिये मौत को गले लगा दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!