लाइव न्यूज़ :

मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप : सुमित प्री क्वार्टर में पहुंचे

By भाषा | Updated: October 30, 2021 17:59 IST

Open in App

बेलग्रेड, 30 अक्टूबर भारतीय मुक्केबाज सुमित (75 किग्रा) ने शनिवार को यहां ताजिकिस्तान के अब्दुमलिक बोलताएव पर शानदार जीत से एआईबीए पुरूष विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

सुमित ने बोलताएव को 5-0 से परास्त किया। बोलताएव सटीक मुक्के जड़ने की काबिलियत में भारतीय मुक्केबाज के करीब भी नहीं दिख रहे थे।

सुमित को दूसरे दौर में बोलताएव के सिर के पीछे हिट करने के लिये चेतावनी भी दी गयी लेकिन इसके बावजूद मैच में उनकी पकड़ ढीली नहीं हुई और वे सर्वसम्मत विजेता बने।

शुक्रवार को देर रात मुकाबले में निशांत देव (71 किग्रा) ने मॉरीशस के मर्वेन क्लेयर को 4-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।

शनिवार को पांच बार के एशियाई पदक विजेता शिव थापा (63.5 किग्रा) का सामना राउंड 32 में सिएरा लियोन के जॉन ब्राउन से होगा।

सचिन (80 किग्रा) अंतिम 32 के मुकाबले में अमेरिका के रॉबी गोंजालवेस के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे क्योंकि उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी।

गोविंद साहनी (48 किग्रा) प्री क्वार्टरफाइनल में जार्जिया के साखिल अलखवेरदोवी के सामने होंगे।

विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता को 100,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि रजत और कांस्य पदक जीतने वालों को क्रमश: 50,000 डॉलर और 25,000 डॉलर दिये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!