लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का, लोवलिना बोर्गोहैन का सेमीफाइनल में प्रवेश

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 30, 2021 10:41 IST

लोवलिना के सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही भारत का टोक्यो ओलिंपिक्स में एक और मेडल पक्का हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोवलिना बोर्गोहैन की महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में एंट्रीसेमीफाइनल में एंट्री के साथ लोवलिना का टोक्यो 2020 में मेडल पक्कामेरी कॉम की Tokyo Olympics में हार, गोल्ड जीतने का सपना टूटा

Tokyo Olympics में भारत की लोवलिना बोर्गोहैन महिला वेल्टरवेट बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंच इतिहास रच दिया है। लोवलिना के सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही भारत का टोक्यो ओलिंपिक्स में एक औऱ मेडल पक्का हो गया है। क्वार्टरफाइनल में लोवलिना ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की। इससे पहले राउंड ऑफ 16 में लोवलिना ने जर्मनी की नदिने अपेट्ज़ को भी 3-2 से मात दी थी।

लोवलिना बोर्गोहैन का विक्ट्री पंच

लोवलिना ने क्वाटर फाइनल के तीनों राउंड में चीनी ताइपे की खिलाड़ी के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें कोई मौका नहीं दिया। सेमीफाइनल में लोवलिना का सामना तुर्की की बुसेनाज़ सुरमेनेली के खिलाफ होगा, जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन की एना लिसेंको को 5-0 से हराया।

थाई बॉक्सर से हारकर बाहर हुईं मुक्केबाज सिमरनजीत कौर

भारतीय मुक्केबाज सिमरनजीत कौर (60 किलो) ओलंपिक खेलों में पदार्पण के साथ ही प्री क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी से हारकर बाहर हो गई । चौथी वरीयता प्राप्त सिमरनजीत को 0 . 5 अंकों से पराजय का सामना करना पड़ा । दूसरे दौर में सिमरनजीत को अति आक्रामकता का खामियाजा भुगतना पड़ा। इसके साथ ही सिमरनजीत ने डिफेंस में भी चूक की। तीसरे दौर में सिमरनजीत ने बराबरी की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। थाई मुक्केबाज सुदापोर्न सीसोंदी दो बार की विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता है, सीसोंदी ने 2018 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता था ।

मेरी कॉम की Tokyo Olympics में हार

इससे पहले छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरी कॉम (51 किग्रा) को महिला बॉक्सिंग के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में कोलंबिया की तीसरी वरीयता प्राप्त इंग्रिट वालेंसिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज पहले राउंड में 1-4 से पिछड़ गयीं जिसमें पांच में से चार जज ने 10-9 के स्कोर से वालेंसिया के पक्ष में फैसला किया। अगले दो राउंड में पांच में से तीन जजों ने मेरी कॉम के पक्ष में फैसला किया लेकिन कुल स्कोर फिर भी वालेंसिया के हक में रहा।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मुक्केबाजीमैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!