लाइव न्यूज़ :

गेंदबाजों ने योजना के अनुसार गेंदबाजी की, आसिफ अली ने अपनी ‘फिनिशर’ की भूमिका निभायी : आजम

By भाषा | Updated: October 29, 2021 23:49 IST

Open in App

दुबई, 29 अक्टूबर पाकिस्तान शुक्रवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो के अपने तीसरे मैच में तीसरी जीत दर्ज करने के बाद सेमीफाइनल के करीब पहुंच गया और कप्तान बाबर आजम ने इसके लिये अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में पांच विकेट से जीत के बाद बाबर आजम ने कहा, ‘‘हमें परिस्थिति के हिसाब से गेंदबाजी करनी थी। गेंदबाजों ने शुरू में शानदार गेंदबाजी की, हालांकि 15-20 रन ज्यादा दे दिये। किस बल्लेबाज को कैसे गेंदबाजी करनी है, योजना बनायी थी। ’’

‘मैन आफ द मैच’ आसिफ अली ने सात गेंद में चार छक्के जड़कर नाबाद 25 रन बनाकर टीम को एक ओवर रहते जीत दिलायी जिससे पहले बाबर आजम ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

बाबर आजम ने कहा, ‘‘पावरप्ले का हम अच्छा इस्तेमाल नहीं कर पाये लेकिन आसिफ और शोएब मलिक ने अंत में अच्छा किया। आसिफ ‘फिनिशर’ की भूमिका के लिये जाने जाते हैं और उन्होंने अपना काम शानदार ढंग से किया। पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) में वह कई पारियां खेल चुके हैं तो मुझे भरोसा था कि जब हम मुश्किल में होंगे तो वह हमें इससे निकालेगा। ’’

अपनी पारी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अंत तक टिकना चाहता था लेकिन दुर्भाग्य से आउट हो गया। इसलिये श्रेय आसिफ अली को जाता है। ’’

अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा, ‘‘हमने अच्छी शुरूआत नहीं की थी लेकिन इसके बावजूद सम्मानजनक स्कोर बनाया। लेकिन यह काफी नहीं था। ’’

राशिद खान को 10 ओवर निकलने के बाद गेंदबाजी पर लगाने के फैसले पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राशिद ने सही समय पर गेंदबाजी की क्योंकि उन्हें इसके बाद भी आठ रन प्रति ओवर बनाने थे। लेकिन आसिफ अली ने मैच छीन लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!