लाइव न्यूज़ :

बोपन्ना ने आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये बेन मैकलाचलान से साझेदारी की

By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:07 IST

Open in App

मेलबर्न, 30 जनवरी भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये जापान के बेन मैकलाचलान के साथ साझेदारी की है ।

बोपन्ना के जोड़ीदार जोओ साउसा थे लेकिन कोरोना संक्रमण का शिकार होने के कारण उन्हें नाम वापिस लेना पड़ा ।

यहां 16 जनवरी को पहुंचने के बाद 14 दिन का कड़ा पृथकवास पूरा करने वाले बोपन्ना ने बेन को इस बारे में बताया जिनका अनुभव भी समान था ।

बोपन्ना ने कहा ,‘‘ मेरी किस्मत अच्छी थी । बेन के जोड़ीदार रावेन क्लासेन को भी नाम वापिस लेना पड़ा और बेन भी जोड़ीदार की तलाश में था । हमने साथ में खेलने का फैसला किया । देखते हैं कि प्रदर्शन कैसा रहता है । जोड़ीदार तलाशना आसान नहीं है लेकिन मैं खुश हूं कि मुझे मिल गया ।’’

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा ।

बोपन्ना के अलावा भारत के दिविज शरण पुरूष युगल में खेलेंगे जबकि सुमित नागल को पुरूष एकल में वाइल्ड कार्ड मिला है । अंकिता रैना को इंतजार करना होगा कि वह महिला एकल में ‘लकी लूजर’ के तौर पर खेल पाती हैं या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!