लाइव न्यूज़ :

बोपन्ना-मराच पेरिस मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:00 IST

Open in App

पेरिस, पांच नवंबर भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रियाई ओलिवर मराच ने दूसरे दौर में यहां फैब्रिस मार्टिन और जीन-जूलियन रोजर की नौंवी वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

गैर वरीय बोपन्ना-मराच की जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए राउंड 16 में बुधवार की रात 3-6 6-4 10-8 से जीत हासिल की।

पहला सेट गंवाने के बाद बोपन्ना और मराच ने दूसरे सेट को जीतकर प्रतिद्वंद्वी जोड़ी पर दबाव बढ़ा दिया।

टाई ब्रेकर में 40 साल के बोपन्ना ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और मराच के साथ मिलकर जीत हासिल की।

अब शुक्रवार को होने वाले क्वार्टरफाइनल में उनका सामना एडुआर्ड रोजर-वेसलिन और जर्गन मेल्जर की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

बोपन्ना और मराच ने दुसान लाजोविच और निकोला सासिच की सर्बियाई जोड़ी को हराकर राउंड 16 में प्रवेश किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!