लाइव न्यूज़ :

भुल्लर ने टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप 2020 का खिताब जीता

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:54 IST

Open in App

जमशेदपुर, 20 दिसंबर गगनजीत भुल्लर ने टाटा स्टील टूर चैम्पियनशिप में रविवार को यहां चौथे और आखिरी चरण में चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर नौ वर्षों में अपना पहला पीजीटीआई खिताब जीता ।

भुल्लर का कुल स्कोर 24 अंडर 264 रहा, जिससे उन्होंने पीजीटीआई में अपना 10वां खिताब हासिल किया।

मैच का आखिरी चरण काफी रोमांचक हो गया क्योंकि इस दौरान अलग-अलग होल के बाद भुल्लर, चिक्कारंगप्पा, खालिन जोशी, एसएसपी चौरसिया और अमरदीप मलिक तालिका में शीर्ष पर या संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच रहे थे ।

चिक्कारंगप्पा (चार अंडर 266) 22 अंडर 266 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन के साथ वह ऑर्डर ऑफ मेरिट में 11वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गये है।

जोशी (69) 21 अंडर 267 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

राहिल गंगजी (20 अंडर 268) चौथे दौर में 67 का सर्वश्रेष्ठ कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे। उनके साथ चौथे स्थान पर एसएसपी चौरसिया (72) में भी मैच खत्म किया।

अमरदीप मलिक (73) 19 अंडर 269 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!