लाइव न्यूज़ :

दुबई पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे भगत और मानसी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च मौजूदा पुरूष और महिला विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत और मानसी जोशी मंगलवार से दुबई में शुरू होने वाली तीसरी दुबई पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

भगत और मानसी दोनों एसएल3 खिलाड़ी हैं, जो महाद्वीप के बड़े टूर्नामेंट में 26 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे। एसएल3 खिलाड़ियों के एक या दोनों पैरों में समस्या हो सकती है या फिर चलने या दौड़ने में असंतुलन हो सकता है। उन्हें खड़े होकर ही खेलना होता है।

टीम में अन्य शीर्ष खिलाड़ियों में दो बार की एशियाई पैरा खेलों की चैम्पियन पारूल परमार, 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता सुकांत कदम, मनोज कुमार और कृष्ण नागर के अलावा पलक कोहली शामिल हैं।

कोविड-19 महामारी के बाद एक साल से ज्यादा समय में यह पहला बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट होगा। पिछला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट फरवरी 2020 में पेरू में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!