ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर जीत की राह पर लौटा बेंगलुरु

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:30 IST2021-02-02T22:30:20+5:302021-02-02T22:30:20+5:30

Bengaluru returned to victory by defeating East Bengal 2-0 | ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर जीत की राह पर लौटा बेंगलुरु

ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर जीत की राह पर लौटा बेंगलुरु

वास्को, दो फरवरी बेंगलुरू एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को ईस्ट बंगाल को 2-0 से हराकर लगभग डेढ़ महीने बाद पहली जीत दर्ज करने के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

बेंगलुरू को यह जीत आठ मैचों के बाद मिली है। टीम को पिछली सफलता 17 दिसंबर को ओडिशा एफसी के खिलाफ मिली थी।

बेंगलुरु ने 12वें मिनट में क्लीटन सिल्वा द्वारा किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त कायम की और फिर 45वें मिनट में ईस्ट बंगाल के गोलकीपर देबजीत मजूमदार की गलती से अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया। बेंगलुरू का दूसरा गोल देबजीत का आत्मघाती गोल रहा।

सत्र की चौथी जीत से बेंगलुरू के 15 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और वह दो स्थानों की छलांग लगाते हुए 11 टीमों की तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। ईस्ट बंगाल की यह छठी हार (15 मैचों में) है। उसके खाते में दो जीत के साथ कुल 13 अंक हैं और वह तालिका में 10वें स्थान पर काबिज है।

पिछले महीने ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरू को 1-0 से हराया था लेकिन अब बेंगलुरू ने उस हार का हिसाब बराबर कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bengaluru returned to victory by defeating East Bengal 2-0

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे