लाइव न्यूज़ :

केरल ब्लास्टर्स को हराकर शीर्ष चार में पहुंची बेंगलुरु एफसी की टीम

By भाषा | Updated: December 13, 2020 22:20 IST

Open in App

मडगांव, 13 दिसंबर बेंगलुरु एफसी की टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र के मैच में रविवार को यहां केरल ब्लास्टर्स को 4-2 से हराकर तालिका में शीर्ष चार में पहुंच गयी।

दिग्गज सुनील छेत्री की अगुवाई वाली बेंगलुरु के नाम पांच मैचों में दो जीत और तीन ड्रॉ से नौ अंक है। बेंगलुरू एफसी मौजूदा में अजेय रहने वाली तीन टीमों में से एक है। दूसरी ओर, ब्लास्टर्स तीन हार और दो ड्रॉ के साथ दो अंक लेकर 11 टीमों की इस फुटबॉल टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर है।

केरल ब्लास्टर्स ने 17वें मिनट में राहुल भेके के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल की लेकिन बेंगलुरू ने 29वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। बेंगलुरू के लिए यह गोल क्लीटन सिल्वा ने किया। पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

बेंगलुरु ने मध्यांतर के बाद 47वें मिनट में पेनाल्टी हासिल की लेकिन उसके कप्तान सुनील छेत्री गोल करने से चूक गए। टीम ने हालांकि इसकी भरपाई 51वें और 53वें मिनट में किए गए गोलों की और उसकी बढ़त 3-1 की हो गयी। ये गोल क्रिस्टीयन ओपसेट और दिमा डेल्गाडो ने किये।

मैच के 61वें मिनट में विंसेट गोमेज के गोल कर केरल की वापसी करायी लेकिन इसके चार मिनट बाद ही बेंगलुरु के कप्तान छेत्री ने एक शानदार गोल करते हुए अपनी पिछली गलती की भरपाई कर स्कोर 4-2 कर दिया।

इसके बाद भी दोनों टीमों को गोल के मौके मिले लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!