लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू एफसी का एएफसी कप के प्रारंभिक चरण दो में नेपाल के त्रिभुवन आर्मी एफसी से मुकाबला

By भाषा | Updated: April 13, 2021 17:48 IST

Open in App

बम्बोलिम, 13 अप्रैल बेंगलुरू एफसी की टीम एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) के प्रारंभिक चरण दो में नेपाल की टीम त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ मुकाबले के लिए बुधवार को यहां मैदान में उतरकर एक नये युग की शुरूआत करेगी।

फरवरी में नये कोच नियुक्त हुए मार्को पेज्जऔली की देखरेख में यह टीम का पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला होगा।

कोच ने कहा, ‘‘मैं अपने पहले मुकाबले के लिए बहुत उत्सुक हूं। खिलाड़ी लय में हैं और हमारी तैयारी अच्छी है। गोवा के खिलाफ मैत्री मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया । वे टीम में अच्छे प्रदर्शन के लिए एक दूसरे पर दबाव डाल रहे हैं और यह देखना अच्छा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच है क्योंकि पिछले साल हम सत्र की शुरूआत में प्रतियोगिता से बाहर हो गये थे। इस बार हम ग्रुप चरण तक पहुंचना चाहते हैं। उसी दिशा में पहला कदम नेपाल की टीम को हराना है और मेरा मानना ​​है कि हमारे पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त क्षमता है।’’

त्रिभुवन आर्मी क्लब ने पिछले सप्ताह प्रारंभिक चरण एक के मैच में श्रीलंका पुलिस पर 4-1 से जीत दर्ज की थी। इस मैच में स्ट्राइकर नवयुग श्रेष्ठ ने दो गोल किये थे।

बुधवार को होने वाले मैच को जीतने वाली टीम 2021 एएफसी कप के प्लेऑफ चरण के लिए क्वालीफाई करेगी।

बेंगलुरू की टीम का इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अभियान अच्छा नहीं रहा था और यह फ्रेंचाइजी तालिका में सातवें स्थान पर थी, लेकिन टीम के कप्तान सुनील छेत्री को खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारत के इस करिश्माई कप्तान ने कहा, ‘‘ मैं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं। पिछले साल हमारा प्रदर्शन काफी खराब था। इससे हमें इस बार बेहतर करने के लिए और प्रेरणा मिलेगी।’’

टीम के अनुभवी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने कहा कि खिलाड़ी इस मुकाबले के तरोताजा और आत्मविश्वास से भरे है।

उन्होंने कहा, ‘‘टीम के लिए शारीरिक और रणनीतिक तौर पर तैयार होना बहुत जरूरी था। हम ऐसा करने में सफल रहे। कोच ने अच्छा काम किया है। सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरपूर है और तरोताजा महसूस कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!