लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु की लगातार तीसरी हार, मुंबई सिटी तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 22:08 IST

Open in App

मडगांव, पांच जनवरी मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के मैच में मंगलवार को यहां बेंगलुरु एफसी को 3-1 से हराकर अंक तालिका में एक बार फिर से शीर्ष पर वापसी की।

मुंबई की टीम की नौ मैचों में यह सातवीं जीत है और वह 22 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। बेंगलुरु एफसी की यह लगातार तीसरी हार है। टीम नौ मैचों में 12 अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।

मुंबई की टीम ने माउतोर्दा फाल (नौवें मिनट) और बिपिन सिंह (15वें मिनट में) के गोल से शुरूआत में ही 2-0 की बढत बना ली।

बेंगलुरु के कप्तान सुनील छेत्री ने हालांकि 79वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम की वापसी कराने की कोशिश की लेकिन इसके पांच मिनट बाद ही बार्थोमोलेव ओगबेचे के गोल से मुंबई ने अपनी बढ़त को 3-1 कर ली जो आखिर तक कायम रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!