लाइव न्यूज़ :

लैवोनडोवस्की के गोल से बायर्न ने लिपजिग पर चार अंक की बढ़त बनायी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 10:12 IST

Open in App

बर्लिन, 21 जनवरी (एपी) रॉबर्ट लेवोनडोवस्की के पेनल्टी पर किये गये गोल से बायर्न म्यूनिख ने आग्सबर्ग को 1-0 से हराकर जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

बायर्न ने पहले हाफ में दबदबा रखा लेकिन उसे इसका फायदा केवल 13वें मिनट में मिला जब लेवोनडोवस्की ने पेनल्टी को गोल में बदला।

आग्सबर्ग ने दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखाया और कई मौके बनाये। वह हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाया। इस बीच उसने एक पेनल्टी भी गंवायी।

लेवोनडोवस्की ने सत्र का अपना 22वां गोल किया जो 17 मैच के बाद लीग का नया रिकार्ड है। बायर्न के इस जीत से 39 अंक हो गये हैं। आरबी लिपजिग 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

लिपजिग ने एक अन्य मैच में एमिल फोर्सबर्ग के 70वें मिनट में किये गये गोल से यूनियन बर्लिन को 1-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!