लाइव न्यूज़ :

लेवानदोवस्की के गोल से बायर्न म्यूनिख ने ब्रेमेन को हराया

By भाषा | Updated: March 14, 2021 11:23 IST

Open in App

बर्लिन, 14 मार्च (एपी) रॉबर्ट लेवानदोवस्की के गोल की बदौलत बायर्न म्यूनिख ने वर्डर ब्रेमेन को 3-1 से हराकर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।

लेवानदोवस्की ने बुंदेसलीगा सत्र का अपना 32वां गोल दागा और एक ही सत्र में 16 अलग-अलग टीमों के खिलाफ गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने पिछले सत्र में भी यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके अलावा बायर्न के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गर्ड म्यूलर और ब्रेमेन के स्ट्राइकर एल्टन ही ऐसा कर पाए हैं।

मौजूदा सत्र में लेवानदोवस्की सिर्फ लेपजिग के खिलाफ गोल करने में नाकाम रहे हैं। बायर्न की टीम तीन अप्रैल को लेपजिग से भिड़ेगी और तब पोलैंड का यह स्ट्राइकर एक ही सत्र में बुंदेसलीगा की सभी टीमों के खिलाफ गोल करने वाला पहला खिलाड़ी बनने की कोशिश करेगा।

ब्रेमेन के खिलाफ बायर्न की ओर से लेवानदोवस्की के अलावा लियोन गोरेट्जका और सर्ज गनाबरी ने भी गोल दागे। ब्रेमेन की ओर से एकमात्र गोल निकलास फुल्करुग ने किया।

बायर्न की टीम 25 मैचों में 58 अंक के साथ शीर्ष पर है। लेपजिग की टीम 53 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है लेकिन उसने बायर्न से एक मैच कम खेला है।

अन्य मुकाबलों में यूनियन बर्लिन ने कोलोन को 2-1 से हराया जबकि बोरूसिया डोर्टमंड ने हेर्था बर्लिन को 2-0 से शिकस्त दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!