लाइव न्यूज़ :

बत्रा ने फिर एफआईएच अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरा

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:56 IST

Open in App

लुसाने, 13 मार्च दोबारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष बनने के लिये निवर्तमान नरिंदर बत्रा ने संचालन संस्था की दिल्ली में 22 मई को होने वाली 47वीं वैधानिक कांग्रेस से पहले अपना नामांकन भरा है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) प्रमुख बत्रा 2016 में एफआईएच अध्यक्ष बने थे । उन्होंने 18 फरवरी को एफआईएच कांग्रेस को लिखे पत्र में फिर से इस पद पर चुनाव लड़ने का खुलासा किया था।

अब एफआईएच ने बत्रा के तथा अन्य अधिकारियों के खेल की शीर्ष स्थान के विभिन्न पदों के लिये भरे नामांकन की पुष्टि की जिसकी अंतिम समय सीमा 12 मार्च थी।

विश्व खेल संस्था ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एफआईएच दिशानिर्देशों के अनुसार नामांकन अब एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थिएरी वेल द्वारा एफआईएच के चुनावों की देखरेख करने वाले पैनल (ईओपी) को सौंपे जायेंगे। ’’

इसके अनुसार, ‘‘ईओपी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एफआईएच चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से एफआईएच कानून, अखंडता संहिता, चुनावों की नियमावली और आम दिशानिर्देशों के अंतर्गत कराये जायें। किसी भी नामांकन को मान्य करने के लिये ईओपी द्वारा मंजूरी दी जानी चाहिए। ’’

एफआईएच कांग्रेस को पिछले साल कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था जिससे बत्रा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

पिछले महीने बत्रा ने कांग्रेस को लिखे अपने पत्र में कहा था कि उन्होंने वैश्विक रूप से खेल के विकास के लिये वह सबकुछ किया है जो वह कर सकते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!