लाइव न्यूज़ :

बार्टी ने खिताबी जीत से की वापसी, रूस ने जीता एटीपी कप

By भाषा | Updated: February 7, 2021 09:58 IST

Open in App

मेलबर्न, सात फरवरी (एपी) पिछले लगभग एक साल में अपना पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट खेल रही विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी ने आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले रविवार को यहां यर्रा वैली क्लासिक टूर्नामेंट का खिताब जीता जबकि रूस ने एटीपी कप अपने नाम किया।

बार्टी ने फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त गरबाइन मुगुरुजा को 7-6 (3), 6-4 से हराकर अपनी घरेलू धरती पर दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीता। कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से बार्टी आस्ट्रेलिया से बाहर नहीं निकली। उन्होंने यूएस ओपन में भाग लेने या फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने के बजाय स्वदेश में अभ्यास में समय बिताया।

बार्टी आस्ट्रेलियाई ओपन के ड्रा में दूसरे हाफ में है और इसलिए उन्हें सोमवार को विश्राम का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट में सेरेना विलियम्स रिकार्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेगी जबकि बार्टी, विश्व में नंबर दो सिमोना हालेप और नाओमी ओसाका भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।

पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच लगातार तीसरे आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब के लक्ष्य के साथ कोर्ट पर उतरेंगे।

इस बीच रूस विश्व में चौथे नंबर के खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव के शानदार प्रदर्शन से एटीपी कप जीतने में सफल रहा। उसने फाइनल में इटली को हराया। मेदवेदेव ने माटियो बेरेटिनी 6-4, 6-2 से पराजित करके रूस को 2-0 से अजेय बढ़त दिलायी। इससे पहले आंद्रे रूबलेव ने फैबियो फोगनिनी 6-1, 6-2 से पराजित किया था।

रूस ने ग्रुप चरण और प्लेऑफ के दौरान एक भी एकल मैच नहीं गंवाया। वह एटीपी कप जीतने वाली दूसरी टीम है। पिछले साल नोवाक जोकोविच की अगुवाई वाली सर्बियाई टीम ने खिताब हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!