लाइव न्यूज़ :

केदार और कार्तिक के अर्धशतक से बड़ौदा फाइनल में

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 जनवरी कप्तान केदार देवधर और कार्तिक ककाडे के अर्धशतक की बदौलत बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां पंजाब को 25 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना तमिलनाडु से होगा।

सलामी बल्लेबाज केदार ने 49 गेंद की अपनी पारी में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेलने के अलावा कार्तिक (नाबाद 53) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की जिससे टीम धीमी शुरुआत से उबरते हुए तीन विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कार्तिक ने 41 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के मारे।

केदार और कार्तिक की पारियों की बदौलत बड़ौदा की टीम अंतिम आठ ओवर में 85 रन जोड़ने में सफल रही।

बड़ौदा ने इसके बाद लुकमान मेरिवाला (28 रन पर तीन विकेट) और निनाद राथवा (18 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से पंजाब को आठ विकेट पर 135 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की। पंजाब की ओर से कप्तान मनदीप सिंह नाबाद 42 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे जबकि गुरकीरत सिंह मान ने 39 रन बनाए।

तमिलनाडु ने पहले सेमीफाइनल में राजस्थान को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। राजस्थान के 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की। तमिलनाडु की ओर से अरूण कार्तिक ने 89 रन की पारी खेली।

फाइनल 31 जनवरी को यहां खेला जाएगा।

पंजाब की टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। टीम की शुरुआत खराब रही और मेरिवाला ने चौथे ओवर में 21 रन के स्कोर तक ही उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रभसिमरन सिंह (15) और अभिषेक शर्मा (05) को पवेलियन भेज दिया।

गुरकीरत ने एक छोर संभाला लेकिन राथवा ने अनमोल प्रीत सिंह (15) और रमनदीप सिंह (06) को पवेलियन भेजकर पंजाब का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 70 रन कर दिया।

बाबा शफी पठान ने गुरकीरत को आउट करके पंजाब की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी।

पंजाब को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 75 रन की दरकार थी और टीम इस लक्ष्य से काफी दूर रही।

इससे पहले केदार और कार्तिक उस समय बल्लेबाजी के लिए साथ आए जब बड़ौदा ने धीमी शुरुआत के बाद 8.2 ओवर में दो विकेट पर 57 रन बनाए थे। केदार और कार्तिक ने इसके बाद सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की लेकिन खराब गेंदों को सबक सिखाने में कोई कोताही भी नहीं बरती।

कार्तिक ने मयंक मारकंडेय और हरप्रीत बरार पर छक्के जड़े और कप्तान के साथ मिलकर 14वें ओवर में टीमें के रनों का शतक पूरा किया।

केदार ने सिद्धार्थ कौल पर छक्के के साथ 42 गेंद में अर्धशतक बनाया जबकि कार्तिक ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौके के साथ 37 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया।

केदार पारी के अंतिम ओवर में संदीप शर्मा का शिकार बने। इसी ओवर में अतित सेठ ने छक्का जड़कर टीम का स्कोर 160 रन तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!