लाइव न्यूज़ :

मेस्सी के रिकार्ड 506वें मैच में बार्सिलोना ने खेला ड्रा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 11:49 IST

Open in App

बार्सिलोना, 22 फरवरी (एपी) लियोनेल मेस्सी ने अपने रिकार्ड 506वें मैच में गोल दागा लेकिन इसके बावजूद कैडिज ने बार्सिलोना को 1-1 से ड्रा पर रोककर उसकी स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में खिताब की उम्मीदों को करारा झटका दिया।

चैंपियन्स लीग में पेरिस सेंट जर्मेन से 4-1 से हार के बाद बार्सिलोना स्पेनिश लीग के मैच में जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन कैडिज को 88वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे स्थानापन्न अलेक्स फर्नाडिज ने गोल में बदल दिया।

मेस्सी ने स्पेनिश लीग में रिकार्ड 506वें मैच में उतरकर 32वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके बार्सिलोना को आगे कर दिया था। इसके बाद भी बार्सिलोना को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया।

बार्सिलोना लीग में अभी तीसरे स्थान पर है लेकिन वह शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से आठ अंक और दूसरे नंबर की टीम रीयाल मैड्रिड से पांच अंक पीछे है।

अन्य मैचों में रीयाल सोसिडाड ने अलेक्सांद्र इसाक की हैट्रिक की मदद से एल्वेस को 4-0 से हराया और इस तरह से यूरोपा लीग में मैनचेस्टर यूनाईटेड के हाथों से इसी अंतर से हार के बाद शानदार वापसी की।

विल्लारीयाल ने एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला जबकि हुएस्का ने ग्रेनाडा को 3-2 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!