लाइव न्यूज़ :

बार्सिलोना चैंपियन्स लीग से बाहर

By भाषा | Updated: December 9, 2021 09:42 IST

Open in App

म्यूनिख, नौ दिसंबर बार्सिलोना का चैंपियन्स लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के नॉकआउट चरण में पहुंचने का पिछले 17 वर्षों से चला आ रहा अभियान बुधवार को यहां बायर्न म्यूनिख से 3-0 की हार के साथ ही थम गया।

पांच बार का यूरोपीय चैंपियन बार्सिलोना इस तरह से ग्रुप ई में बायर्न और बेनफिका के बाद तीसरे स्थान पर रहा। बेनफिका ने डायनमो कीव को 2-0 से पराजित करके चैंपियन्स लीग के अंतिम 16 में जगह सुरक्षित की।

पिछले महीने ही बार्सिलोना का कोच पद संभालने वाले झावी हर्नाडीज ने कहा, ‘‘हम यहां से नये युग की शुरुआत करते हैं।’’

बायर्न ने अपने सभी छह मुकाबले जीते जबकि बेनफिका ने डायनेमो कीव पर जीत से अपने अंकों की संख्या आठ पर पहुंचायी जो बार्सिलोना से एक अंक अधिक है।

स्पेन का एक अन्य क्लब सेविला भी नॉकआउट में जगह नहीं बना पाया। ग्रुप जी में सभी चार टीम के पास आगे बढ़ने का मौका था लेकिन लिली ने वोल्फ्सबर्ग को 3-1 से जबकि साल्जबर्ग ने सेविला को 1-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी। सेविला तीसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप एच से मौजूदा चैंपियन चेल्सी और युवेंटस पहले ही नॉकआउट में जगह बना चुके थे। इन दोनों के बीच ग्रुप में शीर्ष पर रहने की होड़ थी। चेल्सी को रूस के जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग क्लब ने 3-3 से ड्रा पर रोक दिया जबकि युवेंटस ने मालमो को 1-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!