लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश पहली पारी में 330 रन पर सिमटा, पाकिस्तान की अच्छी शुरूआत

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:16 IST

Open in App

चटगांव, 27 नवंबर (एपी) पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज हसन अली के पांच विकेट की बदौलत शनिवार को यहां शुरूआती टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 330 रन पर समेटकर बिना विकेट गंवाये 145 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की।

सलामी बल्लेबाज आबिद अली और पदार्पण कर रहे अब्दुल्ला शफीक ने बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर दूसरे और तीसरे सत्र में बढ़िया बल्लेबाजी की जिससे पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश से 185 रन से पिछड़ रही है।

आबिद ने साथ ही अपने 15वें टेस्ट में 1000 रन भी पूरे किये और स्टंप तक 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे वह अपने चौथे शतक के करीब हैं।

शफीक ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और वह नाबाद 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।

सुबह बांग्लादेश ने चार विकेट पर 253 रन से आगे खेलना शुरू किया।

लेकिन अली ने दूसरे दिन चार विकेट झटक लिये जिससे बांग्लादेश की टीम बाकी के छह विकेट गंवाकर महज 77 रन ही जोड़ सकी।

अली ने छठी बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया जिसमें उन्हें नयी गेंद के जोड़ीदार शाहीन शाह अफरीदी का पूरा साथ मिलका जिन्होंने 70 रन देकर दो विकेट झटके और मध्यम गति के गेंदबाज फहीम अशरफ ने 54 रन देकर दो विकेट प्राप्त किये।

बांग्लादेश के लिये लिटन दास 114 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने अपना पहला शतक जड़ा। मुश्फिकुर रहीम ने 91 रन जोड़े जबकि मेहदी हसन 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!