लाइव न्यूज़ :

बाइचुंग, रेनेडी सिंह ने सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया: निर्मल छेत्री

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई दिग्गज खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और रेनेडी सिंह से प्रेरित होकर भारतीय फुटबॉलर निर्मल छेत्री देश में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए मानवीय कार्यों में लगे हैं।

निर्मल ने ‘एआईएफएफ टीवी’ से कहा, ‘‘ मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बाइचुंग भाई और रेनेडी सिंह है, खासकर रेनेडी भाई। जब भी मैं उनसे बात करता हूं वह हमेशा ऊर्जा से भरे रहते है। वह हमेशा लोगों को, समाज को कुछ वापस देने की बात करते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं संजू (प्रधान) और बिकास (जयरू) का उल्लेख करना चाहूंगा जिनके साथ मैं व्यक्तिगत रूप से संपर्क में हूं। हम हमेशा इस बारे में बात करते हैं कि हम किस तरह से समाज और समुदाय की मदद कर सकते हैं। मैं हमेशा समाज और युवाओं को कुछ वापस देने की कोशिश करता हूं।’’

इस 30 साल के खिलाड़ी ने अपने घर के पास एक क्लब एफसी मेल्ली का गठन किया है। यह क्लब टूर्नामेंटों में खेलने के साथ जरूरतमंदों के लिए परोपकार का काम भी करता है।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच निर्मल और क्लब के अन्य सदस्यों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम हमेशा खून की कमी के बारे में पढ़ते रहते हैं। इसलिए, हमने रक्तदान शिविर लगाने की योजना बनाई है। हमारे अभियान के लिए लगभग 80 लोगों ने पंजीकरण कराया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह जिंदगी बचाने के बारे में है, क्योंकि एक बार आपका टीकाकरण हो गया तो आप एक महीने तक रक्तदान नहीं कर पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!