लाइव न्यूज़ :

बीएआई ने आईओए को पत्र लिखकर ओलंपिक के लिए गोपीचंद सहित चार कोचों को स्वीकृति देने की मांग की

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को पत्र लिखकर तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय बैडमिंटन दल के साथ मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद सहित चार कोच और दो फिजियो को जाने की स्वीकृति देने की मांग की है।

पिछले तीन ओलंपिक में शिरकत करने वाले गोपीचंद के अलावा तीन विदेशी कोचों आगुस ड्वी सेंतोसो (इंडोनेशिया), पार्क तेई सेंग (कोरिया) और माथियास बो (डेनमार्क) के अलावा दो फिजियो सुमांश सिवालांका और इवांग्लिन बेडेम (महिला) के नाम को स्वीकृति देने की मांग पत्र में की गई है।

बीएआई के एक सूत्र ने पीटीआई को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘तोक्यो में बैडमिंटन में पदक जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा और इस संबंध में सोमवार को आईओए को पत्र भेजा गया जिसमें चार खिलाड़ियों के साथ छह सदस्यीय सहयोगी टीम का जिक्र है जिसमें मुख्य कोच गोपीचंद का नाम भी है। ’’

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की 10वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी 23 जुलाई से होने वाले तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

नियमों के अनुसार ओलंपिक के लिए यात्रा करने वाले अधिकारियों की संख्या खिलाड़ियों की संख्या की एक तिहाई से अधिक नहीं हो सकती। खेल मंत्रालय हालांकि अतिरिक्त अधिकारियों को स्वीकृति दे सकता है लेकिन सरकार उनका खर्चा नहीं उठाएगी।

ओलंपिक से पहले सिंधू पार्क के मार्गदर्शन में गचीबाउली इंडोर स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही हैं जबकि सेंतोसो प्रणीत के साथ काम कर रहे हैं। बो को चिराग और सात्विक के साथ काम करने के लिए नियुक्त किया गया है।

बीएआई ने आईओए को पत्र लिखने से पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की नजरिया जाना था।

गोपीचंद के मार्गदर्शन में भारत ने लंदन और रियो डि जिनेरियो में पिछले दो ओलंपिक में कांस्य और रजत पदक जीता।

मुख्य कोच ने हालांकि पिछले हफ्ते कथित तौर पर कहा था कि शायद इस बाद वह तोक्यो नहीं जाएं।

उन्होंने एक टीवी साक्षात्कार के दौरान, ‘‘यह काफी मुश्किल होगा क्योंकि टीम के साथ सिर्फ एक तिहाई सहयोगी स्टाफ ही जा सकता है... मैं तोक्यो के लिए नहीं जाने के बारे में सोच रहा हूं क्योंकि मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे कोचों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!