लाइव न्यूज़ :

टी20 विश्व कप भिड़ंत पर बाबर ने कहा, हमसे ज्यादा दबाव भारत पर होगा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:50 IST

Open in App

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का मानना है कि जब उनकी टीम 24 अक्टूबर को टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत से भिड़ेगी तो ज्यादा दबाव प्रतिद्वंद्वी टीम पर ही होगा। बाबर ने रमीज राजा (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होने वाले अगले चेयरमैन) से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विश्व कप मैच में हमारी तुलना में भारतीय टीम ज्यादा दबाव में होगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपना अभियान भारत को हराकर शुरू करना चाहेंगे। ’’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ड्रा के अनुसार भारत और पाकिस्तान दुबई में विश्व टी20 कप के ग्रुप चरण में एक दूसरे से भिड़ेंगे। दोनों टीमों ने विश्व कप 2019 के बाद से एक दूसरे के खिलाफ कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है। इस भिड़ंत में भी भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया था। बल्कि आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत का पलड़ा भारी रहा है और 50 ओवर के विश्व कप में उसे पाकिस्तान से हार का सामना नहीं करना पड़ा है। बाबर ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में खेलना उनके लिये घर पर खेलने जैसा ही होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे घरेलू मैदान की तरह ही है, जब हम संयुक्त अरब अमीरात के मैदानों पर खेलते हैं तो हमें फायदा मिलता है और इसके साथ ही अपना शत प्रतिशत देना चाहेंगे। ’’ बाबर ने यह भी कहा कि तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करने का उन पर कोई दबाव नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!